BIS

Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 8:02 am

Tuesday, October 27, 2026, 8:02 am

आग की चपेट में आकर झुलसी मां-बेटी…

आग की चपेट में आकर झुलसी मां-बेटी गंभीर हालत के चलते ग्वालियर किया गया रेफर canon times
Share This Post

गंभीर हालत के चलते ग्वालियर किया गया रेफर

छतरपुर। एक महिला अपने घर में खाना पका रही थी तभी उसके पकड़ों में आग लग गई। मां को आग की चपेट में देखकर उसकी बेटी ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों मां-बेटी बुरी तरह झुलस गई हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुड़ीला थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुरा की है। यहां काशीबाई कुशवाहा सुबह के वक्त अपने घर में खाना पका रही थी तभी उसके कपड़ों में आग लग गई। काशीबाई को आग की चपेट में देखकर उसकी बेटी जशोदा ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गई। दोनों मां बेटी आग से बुरी तरह झुलस गई थी। घटना के बाद परिजन दोनों को छतरपुर जिला अस्पताल लाए जहां प्राथिमक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया है।


Share This Post

Leave a Comment