BIS

Explore

Search

Friday, October 16, 2026, 1:10 pm

Friday, October 16, 2026, 1:10 pm

जिलाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री धामी की बड़ी बैठक

जिलाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री धामी की बड़ी बैठक,
Share This Post

अतिक्रमण से लेकर मानसून तैयारियों तक दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड: के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को खटीमा स्थित अपने आवास से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, भू कानून उल्लंघन, चारधाम यात्रा, मानसून तैयारियों और किसानों से जुड़ी योजनाओं पर विशेष फोकस रहा।

सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान तेज किया जाए। उन्होंने ग्राम सभाओं की जमीनों की भी जांच कराने को कहा।

CG

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों की जांच तेजी से हो और यदि कहीं नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो संबंधित भूमि को सरकार के अधीन लिया जाए।

वक्फ संपत्तियों और शत्रु संपत्तियों की होगी जांच

बैठक में मुख्यमंत्री ने वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उम्मीद पोर्टल पर दर्ज संपत्तियों की लगातार निगरानी की जाए।

इसके अलावा राज्य में मौजूद शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जों को हटाने और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त नजर रखने को भी कहा गया।

बाहरी राज्यों के हथियार लाइसेंस की होगी जांच

मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंस की जांच कराने और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए। साथ ही जनसेवा केंद्रों की जांच और फर्जी राशन कार्ड बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले अपात्र लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने प्रदेशभर में वेरिफिकेशन ड्राइव तेज करने पर भी जोर दिया।

मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन

आगामी मानसून को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत समय पर पूरी करने और पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने को कहा।

मुख्यमंत्री ने बिजली कटौती को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक बिजली कटौती न हो और यदि किसी कारण से बिजली बंद करनी पड़े तो पहले से जनता को जानकारी दी जाए।

चारधाम यात्रा की लगातार होगी मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं से लगातार फीडबैक लिया जाए और उसी आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए। उन्होंने यात्रा मार्गों पर पेयजल और ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।

साथ ही मानसखंड यात्रा के तहत कैंची धाम बाईपास निर्माण कार्य अगले महीने तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

किसानों तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ

मुख्यमंत्री ने कृषि और उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि पॉलीहाउस, एप्पल मिशन और कीवी मिशन जैसी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका सीधा लाभ किसानों तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में परिणाम आधारित कार्य संस्कृति अपनाने की जरूरत है ताकि किसानों की आय बढ़ाई जा सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो।

जोशीमठ पुनर्निर्माण कार्यों की भी ली जानकारी

बैठक में मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जोशीमठ में जारी पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए मानसून से पहले संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।


Share This Post

Leave a Comment