BIS

Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 9:04 pm

Sunday, October 25, 2026, 9:04 pm

खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन में मिला भ्रूण

Share This Post

पोस्टमार्टम के साथ पुलिस ने शुरू की जांच

खजुराहो। सोमवार को खजुराहो रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन क्रमांक 135141 के सफाईकर्मी नंदराम को ट्रेन की डी-5 बोगी में भ्रूण मिला। नंदराम ने तत्काल रेल्वे पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं रेल्वे प्रशासन ने बमीठा पुलिस को भी अवगत कराया।

सफाईकर्मी नंदराम ने बताया कि वह ट्रेन में सफाई कर रहा था तभी एक सीट के नीचे भ्रूण पड़ा मिला। उसने सर्वप्रथम यह सूचना आरपीएफ को दी जिसके बाद बमीठा पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची बमीठा थाना पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजनगर भेज दिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी का कहना है कि बमीठा थाना पुलिस द्वारा जीरो पर मर्ग कायम कर कार्यवाही की जा रही है। प्राथमिक वैधानिक कार्यवाही के बाद आगे की कार्यवाही जीआरपी द्वारा की जाएगी।

CG

Share This Post

Leave a Comment