BIS

Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 9:07 pm

Sunday, October 25, 2026, 9:07 pm

निर्माणाधीन वेयर हाउस में तोड़ फोड़ की एस पी से हुई शिकायत

Share This Post

तोड़ फोड़ करने वाले उठा ले गए सरिया

छतरपुर। जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र में बीते रोज गांव के ही करीब आाधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक निर्माणाधीन वेयर हाउस को क्षतिग्रस्त किया और मौके पर मौजूद लेबर के साथ गाली-गलौज करने के बाद लोहे के सरिया उठा ले गए। इस मामले में वेयर हाउस संचालक ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है। वेयर हाउस संचालक ने थाना पुलिस पर भी बताए अनुसार रिपोर्ट न लिखने तथा सही ढंग से कार्यवाही न करने के आरोप लगाए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मतागुवां थाना क्षेत्र में मोहम्मद नईम खान द्वारा वेयर हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार की सुबह करीब 8 बजे मातगुवां निवासी मुन्नी लाल अहिरवार ने अपने भाई सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को साथ ट्रैक्टर और जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचकर पिलर तोड़े, मजदूरों के साथ गाली-गलौज की और फिर सरिया लेकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद वेयर हाउस मालिक मोहम्मद नईम खान ने मातगुवां पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन शाम तक न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही पीड़ित का आवेदन लिया गया। शाम को बमुश्किल पुलिस ने नईम का आवेदन लिया और मौका मुआयना कर मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर आवेदक को चलता कर दिया। हालांकि इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित का आवेदन लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। एसपी को आवेदन देकर नईम ने आरोपियों पर कार्यवाही कराने की मांग की है। नईम ने बताया है कि आरोपी उसकी जमीन को अपना बताकर विवाद कर रहे हैं, जबकि उसने पटवारी को बुलाकर जमीन की माप कराने का सुझाव रखा था लेकिन उसके बाद भी विवाद उत्पन्न किया जा रहा है।

CG

Share This Post

Leave a Comment