BIS

Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 7:43 pm

Tuesday, October 27, 2026, 7:43 pm

खरीफ की फसल मांगे पानी जिले का किसान परेशान

किसान
Share This Post

जिला शिवपुर मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग की नाकामी ऊपर से जिले के नेताओं के झूठे आश्वासन देकर अपनी टीआरपी बढ़ाने की होड़ मैं लगे हैं…किसान परेशान

मध्य प्रदेश जिला शिवपुर में खरीफ की फसल को लेकर किसान चिंतित है क्योंकि जल संसाधन विभाग शिवपुर जिले मैं वर्तमान में नहर की स्थिति पानी को लेकर खराब चल रही है I जल संसाधन विभाग का कहना है “1500 क्यूसेक पानी चल रहा है” जबकि आज की स्थिति यह है जिला शिवपुर सलापुरा पुल पर जाकर पानी देखा गया तो स्थिति बेहद नाजुक थी I

मुख्य चंबल दायिनी नहर के अंदर जानवर (कुत्ते) पानी में घूम रहे हैं I उनके पैर तक नहीं डूब रहे I नहर में कुत्ते आर-पार निकल रहे हैं जबकि जिला शिवपुर जल संसाधन विभाग का कहना है “वर्तमान में 12सौ से 15 सौ क्यूसेक पानी चल रहा हैI” अब ऐसी स्थिति में पानी कहां गायब हो गया I आसमान पी गया या जमीन पी गई यह चिंता का विषय है परंतु समस्या यह है ऐसी स्थिति में खरीफ की फसल को लेकर किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है I इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा I

CG

जिले के नेता अपनी टीआरपी बढ़ाने की होड़ में आएंगे चल रहे हैंI किसी को विधायक बनना है हर नेता चाहता है मुझे टिकट मिले अब जिसे जिले की जनता पसंद करेगी वही तो जिले का जनप्रतिनिधि बनेगा Iकिसान


Share This Post

Leave a Comment