BIS

Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 5:27 pm

Sunday, October 25, 2026, 5:27 pm

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने शादी में जा रहे एक युवक को रौंदा हुई मौत

CANON TIMES
Share This Post

भोपाल राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है इस मामले में बताया गया है कि युवक एक शादी समारोह में पैदल ही शादी हॉल जा रहा था पीछे से आए एक गैस के सिलेंडर से भरे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी वह इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया एंबुलेंस पुलिस के द्वारा उसे हमेदिया अस्पताल ले जाया गया जहां आधी रात को उसकी मौत हो गई निशातपुरा पुलिस ने हमारे संवाददाता को बताया कि शनिवार रात 9 इस इलाके में रहने वाले हीरा सिंह का 30 वर्षीय पुत्र भगवानदास अपने साथी के साथ न्यू जेल रोड स्थित शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था यह दोनों दोस्त सड़क किनारे पैदल ही चले जा रहे थे उतरे में अचानक पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने भगवानदास को अपनी चपेट में ले लिया इस सड़क दुर्घटना में भगवानदास गंभीर रूप से घायल हो गया और हमीदिया अस्पताल में रात 3 बजे उसने दम तोड़ दिया पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और ट्रक को जप्त कर लिया है


Share This Post

Leave a Comment