BIS

Explore

Search

Monday, October 5, 2026, 5:39 pm

Monday, October 5, 2026, 5:39 pm

गांजा बेच रहे युवक से गौतम नगर पुलिस ने 16 किलो गांजा कीमत दो लाख रूपए किया बरामद

CANON TIMES
Share This Post

भोपाल राजधानी में बड़ी संख्या में शहर में दूसरे अन्य शहरों से गांजे की सप्लाई चारों तरफ की जा रही है वहीं दूसरी ओर पुलिस भी गांजा तस्करों को लगातार गिरफ्तार कर रही है गौतम नगर पुलिस ने शुक्रवार को इस इलाके के उस्मान की डेरी के सामने रेलवे पटरी के पास किनारे एक युवक को गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके पास से 16 किलो 740 ग्राम गांजा जब्त किया पुलिस ने बताया कि आरोपी नरेंद्र सिंह उम्र 20 साल पिता फतेह सिंह गौतम नगर निवासी है पुलिस ने उसके दूसरे साथी 19 साल के हरि नारायण उर्फ गोलू को हरिजन बस्ती नारियल खेड़ा से गिरफ्तार किया पुलिस इन दोनों युवकों की गतिविधियों पर कई दिनों से नजर रख रही थी यह दोनों युवक इस इलाके में बड़ी तादाद में गांजा लाकर बेचते थे पुलिस इन दोनों युवकों से गांजा खरीदने और बेचने की जानकारी प्राप्त कर रही है


Share This Post

Leave a Comment