BIS

Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 5:24 pm

Sunday, October 25, 2026, 5:24 pm

बेशकीमती चांदी के छत्र और दानपात्र लेकर चंपत हुए चोर

बेशकीमती चांदी के छत्र और दानपात्र लेकर चंपत हुए चोर सैकड़ों वर्ष पुराने जैन मंदिर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना
Share This Post

सैकड़ों वर्ष पुराने जैन मंदिर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

बकस्वाहा। नगर में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने मुनि सुब्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर को शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और यहां से बेशकीमती चांदी के छत्र तथा दानपात्र चोरी कर चंपत हो गए। सुबह से चोरी की बात सामने आने पर समाज के लोगों ने थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम के साथ मौका मुआयना कर विवेचना शुरू कर दी है।

CG

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोर मंदिर से चांदी के आधा दर्जन बड़े छत्र, एक छोटे छत्र, दो दान पात्र सहित चांदी के अष्ट प्रतिहार्य चुरा ले गए हैं। चोरी हुई संपत्ति की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए है। सुबह के वक्त चोरी की जानकारी समाज के लोगों को मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम के साथ मौका मुआयना कर विवेचना शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार जैन मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पूर्व में नैनागिर जैन मंदिर और बम्हौरी जैन मंदिर में चोरी की घटनाएं होने के साथ ग्राम तेईयामार में आधा दर्जन घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था जिनका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

इनका कहना है
चोरी की सूचना मिलने के बाद हमने मौका-मुआयना कर विवेचना शुरू कर दी है। साईबर सेल से भी मदद ली जा रही है, जल्द ही चोरी की खुलासा किया जाएगा।
धन सिंह नलवाया, थाना प्रभारी, बकस्वाहा


Share This Post

Leave a Comment