Explore

Search
Close this search box.

Search

Saturday, July 27, 2024, 5:53 am

Saturday, July 27, 2024, 5:53 am

Search
Close this search box.

विश्वभर में होने वाले डिजिटल ट्रांजेक्शन में से 46 प्रतिशत लेनदेन आज यूपीआई के कारण भारत में हो रहे हैं।

राजनाथ सिंह
Share This Post

देश की जनता ने देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का मन बना लिया है।*

********

*कांग्रेस एक डूबती हुई जहाज है और इस जहाज को डूबने से दुनिया की कोई ताकत रोक नही सकती।*

********

*आजादी मिलने के बाद गांधीजी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को अब समाप्त कर देना चाहिए परन्तु कांग्रेस के नेताओं ने गांधी जी की इस बात को नही माना परन्तु मुझे लगता है कि देश की जनता ने ठान लिया है कि जो महात्मा गांधी ने कहा था वो उसको पूरा करने के लिए तैयार है।*

********

*इस बार के लोकसभा चुनाव में गुजरात में सूरत से हमारा भाजपा का प्रत्याशी निर्विरोध जीत गया।*

********

*इंदौर में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी ने कांग्रेस से त्याग पत्र दे दिया है और वह भाजपा का समर्थन करने के लिए तैयार है इससे पता चलता भाजपा के प्रति जनता का अगाध स्नेह।*

********

*जब भी भाजपा का प्रत्याशी निर्विरोध जीत जाता है, तो कांग्रेस पार्टी कहती है ये लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है और जब आजाद भारत में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी 20 बार निर्विरोध चुने जाते हैं तब लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा नही हुआ।*

********

*कांग्रेस ने 60 वर्षों तक गरीबी हटाओ का झूठा नारा देकर जनता की आंखों में धूल झोंकी है, वहीं भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।*

********

*कांग्रेस शासन में महंगाई उच्चतम स्तर पर थी और भाजपा कार्यकाल में मंहगाई अपने निम्नतम स्तर पर है।*

********

*कांग्रेस जनता की संपत्ति का सर्वे और इस पर 55% विरासत कर लगाने की बात कर रही है, लेकिन देश की जनता ने इन्हें इस तुष्टीकरण का करारा जवाब देगी।*

********

*कांग्रेस शासन में 100 पैसे में से 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे लेकिन मोदी जी ने जन धन खाते खुलवाकर योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचाया है।*

********

*विश्वभर में होने वाले डिजिटल ट्रांजेक्शन में से 46 प्रतिशत लेनदेन आज यूपीआई के कारण भारत में हो रहे हैं।*

********

खंडवा/खरगौन 30/04/2024l माननीय केन्द्रीय रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री राजनाथ सिंह जी ने आज मंगलवार को मध्यप्रदेश के खंडवा और खरगौन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भ्रष्टाचार तथा घोटालों के लिए निशाना साधा और आगामी चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। इन कार्यक्रमों में खंडवा प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल और बड़वानी प्रत्याशी श्री गजेन्द्र सिंह पटेल सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

 

श्री सिंह ने कहा कि आदरणीय मोदी जी की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कैसा काम किया है वो भारत के जन-जन को पता है। पहले अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर भारत की बात को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जाता था लेकिन आज जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है। भारत का कद और हैसियत पिछले 10 सालों में बहुत बढ़ा है। रूस और यूक्रेन युद्ध के समय भारत के बहुत से बच्चे वहां फंसे हुए थे और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री ने उस कठिन समय में रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों से बात करके साढ़े चार घंटे के लिए युद्ध को रूकवाकर 22000 बच्चों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालकर भारत वापस लाया। ये है भारत की हैसियत जो पूरी दुनिया में तेजी के साथ बढ़ी है।

 

आदरणीय श्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। एक देश,एक चुनाव को लेकर श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बार-बार विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने के कारण नेताओं और जनता दोनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन भाजपा ये संकल्प है कि यह सिलसिला अब बंद होना चाहिए और जो भी लोकसभा व विधानसभा चुनाव होने हैं वो 5 वर्षों में एक बार ही होने चाहिए। श्री सिंह ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे, चाहे उसके लिए हमें कोई भी संशोधन करना पड़े, हम करेंगें। जिस प्रकार अहिल्याबाई होलकर ने इस देश की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ठीक उसी प्रकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी महाकाल कॅारिडोर, काशी विश्वनाथ कॅारिडोर और सोमनाथ मंदिर का सुदंरीकरण करवाकर भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम किया है।

राजनाथ सिंह

केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 1984 के घोषणापत्र में बहुमत मिलने पर राम मंदिर का निर्माण करवाने का वादा किया था। 1984 के बाद के चुनावों में भी भाजपा का नारा था ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’। तब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा के नेता कहते थे कि भाजपा चुनाव के समय राम मंदिर का मुद्दा उठाकर जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। विपक्ष कहता था कि लोग कहते हैं कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ लेकिन तारीख नहीं बनाएंगे। लेकिन 22 जनवरी को हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री ने भव्य राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करके सभी विरोधियों के मुंह बंद कर दिए। मुझे अब ऐसा लगता है कि राम लला अपनी कुटिया से निकलकर भव्य महल में प्रवेश कर चुके हैं और भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा इसका मुझे पक्का विश्वास है।

 

श्री सिंह ने कहा कि गुजरात में सूरत से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हो गए और इंदौर ने कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रति ये अपार जनसमर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस सूरत में भाजपा की निर्विरोध विजय को लोकतंत्र के लिए खतरा बता रही है लेकिन आजाद भारत में स्वयं कांग्रेस के प्रत्याशी 20 बार निर्विरोध विजयी हुए हैं। कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और इस जहाज को डूबने से विश्व की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। आजादी के समय महात्मा गांधी ने कहा था कि देश ने कांग्रेस के झंडों तले आजादी के लिए संघर्ष किया है और अब लोकतंत्र की स्थापना के लिए कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। अब लगता है कि देश की जनता ने महात्मा गांधी कथनानुसार कांग्रेस को समाप्त करना का प्रण ले लिया है। भाजपा सरकार के प्रति लगातार जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है।

 

माननीय श्री सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने गरीबी हटाने के नारे लगाए और अब राहुल गांधी भी यही झूठा प्रपंच कर रहे हैं। कांग्रेस ने गरीबी हटाने का झूठा आश्वासन देकर जनता की आंखों में लगातार 60 वर्षों तक धूल झोंकी है। लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लेकर आए हैं। भाजपा सरकार ने 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन, 4 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान, 11 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए और हर घर नल से जल मुहैया कराया है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया है कि जिन लोगों को इन योजनाओं का लाभ अब तक नहीं मिला है, उन्हें आगामी कार्यकाल में ये सभी लाभ दिए जाएं। भाजपा जो कहती है वो करती है। उसके बाद भी कांग्रेस भाजपा पर मंहगाई दर में वृद्धि होने का अनर्गल आरोप लगाती है। सत्य तो ये है कि भारत में मंहगाई दर अपने उच्चतम स्तर पर कांग्रेस शासन में रही है और भाजपा कार्यकाल में मंहगाई दर अपने निम्नतम स्तर पर है। कांग्रेस जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सिंह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में फिल्मों के जरिए भारत की उच्च मंहगाई दर का दर्द प्रदर्शित किया जाता था। लेकिन आज मंहगाई पर कोई फिल्म नहीं बन रही है क्योंकि भाजपा ने मंहगाई को काबू कर लिया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे देश के ऋषियों द्वारा बताई गई योग क्रिया और भारत की इस विरासत को वैश्विक पटल पर पहुंचाया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गर्व से वैश्विक मंच पर योग करने का प्रस्ताव रखा और पूरे विश्व के 172 देशों में इस प्रस्ताव का समर्थन किया। 2014 में यूपीए शासन के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी लेकिन भाजपा के 10 वर्षों के कार्यकाल के बाद आज भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में 5वें पायदान पर आ गई है। आज विश्व के बड़े बड़े वित्तीय संस्थानों ने दावा किया है कि भारत सर्वाधिक तेज गति से अर्थव्यपवस्थाै के मामले में आगे बढ़ रहा है और इसी गति से भारत 2027 तक विश्व का तीसरा बड़ा आर्थिक शक्ति बन जाएगा।

 

आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता की संपत्ति का सर्वे करने और मृत व्यक्ति की संपत्ति पर 55 प्रतिशत विरासत कर लगाने की बात कर रही है लेकिन देश को जनता को ये बिल्कुल मंजूर नहीं है। भाजपा की पिछले 10 वर्षों की केन्द्र सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है लेकिन कांग्रेस शासन में जीप, कोयला और यूरिया सहित अनेक घोटाले हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वयं कहा था कि दिल्ली से भेजे गए 100 पैसे में लाभार्थी के पास मात्र 15 पैसे ही पहुंच पाते हैं और 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। देश में कोई सरकार इस चुनौती को स्वीकार नहीं कर पाई लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनधन खाते, आधार और मोबाइल बैंकिंग की ट्रिनिटी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचाया है। भ्रष्टाचार भाषण देकर समाप्त नहीं किया जा सकता, उसके लिए व्यवस्था में बदलाव लाना होगा। कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि कुछ वर्षों में कांग्रेस के अस्तित्व पर भी प्रश्न उठने लगेंगे क्योंकि कांग्रेस पूरे देश से लुप्त होती जा रही है। माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने उपस्थित जनसैलाब से स्थानीय प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने की अपील की।

 

 

(आशीष उषा अग्रवाल)

प्रदेश मीडिया प्रभारी


Share This Post

Leave a Comment