Explore

Search

Thursday, March 26, 2026, 7:18 pm

Thursday, March 26, 2026, 7:18 pm

युवा ने प्रथम रक्तदान कर बचाई वृद्ध की जान

वृद्ध
Share This Post

छतरपुर। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने बताया कि शहर के एक निजी अस्पताल में 82 साल के वृद्ध राजकुमार खरे इलाजरत थे और उन्हें रक्त की आवश्यकता थी। वृद्ध के बेटे ने आपाजी ब्लड ग्रुप से सहायता मांगी, जिसके बाद ग्रूप के सक्रिय सदस्य आफाक खान के प्रयास से युवा अफजल सौदागर ने प्रथम रक्तदान करते हुए वृद्ध की लडख़ड़ाती सांसो को सहारा दिया। इस मौके पर अफजल ने कहा कि आज उन्होंने अपने जीवन का प्रथम रक्तदान किया है, और इसके बाद वे बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।

वृद्ध

वहीं सहायता मिलने के बाद बुजुर्ग के परिजनों ने आपाजी ब्लड ग्रुप सहित रक्तदानी अफजल का आभार जताया है। इस अवसर पर आफाक खान, मेहबूब खान उपस्थित रहे।

CG

Share This Post

Leave a Comment