BIS

Explore

Search

Sunday, August 16, 2026, 8:10 am

Sunday, August 16, 2026, 8:10 am

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश
Share This Post

मुख्यमंत्री ने की राज्य की सुरक्षा और तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

देहरादून, शनिवार।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में राज्य की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में सभी संवेदनशील क्षेत्रों, चारधाम यात्रा मार्गों और सामरिक महत्व के स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बॉर्डर एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए वेरिफिकेशन ड्राइव को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही फेक न्यूज व भ्रामक जानकारियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

CG

सीमांत क्षेत्रों में जनसंपर्क और सायरन प्रणाली की व्यवस्था

सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन को स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित करना चाहिए। सभी जनपदों में सायरन व्यवस्था और संभावित खतरों से संबंधित मॉक ड्रिल आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा कि “उत्तराखंड की जनता हर परिस्थिति में देश के सैनिकों के साथ खड़ी है।”

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में सर्व धर्म सभाएं और पद यात्राएं आयोजित की जाएंगी ताकि सेना का मनोबल ऊंचा रखा जा सके। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड के लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य सेना में है, इसलिए सेना का सम्मान हमारा दायित्व है।”

चारधाम यात्रा पर ड्रोन और CCTV से निगरानी के निर्देश

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन की जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा मार्गों पर CCTV कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाए। आवश्यकता पड़ने पर कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाए। उन्होंने हेली सेवाओं की सुचारुता और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सचिवों को यात्रा मार्गों का स्थल निरीक्षण करने भेजा जाएगा ताकि व्यवस्थाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सके।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति, सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा और आम जनता को परेशान करने वाले तत्वों पर तत्काल और सख्त कार्यवाही की जाए।

मानसून पूर्व तैयारी के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पहले सभी आपदा प्रबंधन तैयारियां पूरी कर ली जाएं। खाद्यान्न, दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, डीजीपी श्री दीपम सेठ सहित वरिष्ठ अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक में मौजूद थे।

 


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]