BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 3:07 am

Monday, October 26, 2026, 3:07 am

कलश यात्रा के साथ श्रीराम लला दरवार की प्राण प्रतिष्ठा की हुई शुरुआत

Share This Post

डीजे की धुन में थिरके बूढ़े एवं बच्चे

छतरपुर। मटौंधाबेसन में भगवान श्रीराम लला के दरवार के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की विशाल कलश यात्रा के साथ आगाज हो गई । इस कलश यात्रा में 20 घोड़े, दो डीजे सहित अनेक प्रकार के बैंडों की धुन में बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े तक थिरकने लगे। इस धार्मिक कार्यक्रम में जनता का सैलाब उमड़ पड़ा। जहां देखो वहीं धर्म की बयार बह रही थी। इस प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में श्रीराम कथा एवं रामलीला का मंचन भी हो रहा है।

CG

पत्रकार कल्याण महासंघ के प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष रामबाबू सिंह परिहार जिनकी रूचि हमेशा धार्मिक कार्यों में रहती है वे कोई न कोई कार्यक्रम करवाते ही रहते हैं और शायद ही जिले का कोई ऐसा धार्मिक स्थल हो जहां वे मत्था टेंकने न जाते हो। जब उनके ग्रह ग्राम में यह कार्यक्रम आयोजित कराने की बात ग्रामवासियों द्वारा उनसे बताई गई तो वे अपने सारे काम छोड़कर विगत 2 माह से इस धार्मिक आयोजन की तैयारियों में जुटे हुये हैं। आज भी उनका एक पैर छतरपुर में तो दूसरा गांव में रहता है।

*बहादुर सिंह राजा एवं विक्रम सिंह पारिक्षित बने*
आयोजकों ने बताया कि इस श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में श्रीमद भागवत जी कथा का भी आयोजन किया गया है जिसमें रामबाबू सिंह परिहार के चचेरे भाई बहादुर सिंह परिहार राजा एवं उनके अनुज विक्रम सिंह परिहार पारिक्षित बने हैं। दोनों इस कथा का श्रवण कर पुण्यलाभ अर्जित कर रहे हैं। वहीं श्री परिहार ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाले हुये हैं।


Share This Post

Leave a Comment