BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 2:59 am

Monday, October 26, 2026, 2:59 am

26 जून को बक्सवाहा में लगेगी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बेंच

CANON TIMES
Share This Post

छतरपुर, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अधिकारी 26 जून को छतरपुर जिले का दौरा करेंगे। साथ ही आयोग द्वारा बक्सवाहा में 26 जून को प्रातः 10 बजे से बेंच लगाते हुए शिकायत निवारण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें बाल अधिकार के उल्लंघन के विरुद्ध शिकायतें सुनी जाएगीं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के शिविर में कोई व्यक्ति जिसमें बच्चे, माता-पिता, संरक्षक, देखभालकर्ता या बाल अधिकारों के लिए काम करने वाला कोई भी व्यक्ति, बच्चों से संबंधित अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकता है।


Share This Post

Leave a Comment