BIS

Explore

Search

Saturday, August 15, 2026, 6:57 pm

Saturday, August 15, 2026, 6:57 pm

यह चुनाव आने वाले 5 वर्ष में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव – विष्णुदत्त शर्मा

Share This Post

 बूथ पर 370 नये वोट बढ़ाकर डॉ. मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देना है*

*यह चुनाव आने वाले 5 वर्ष में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव*

CG

– विष्णुदत्त शर्मा

कटनी, 24/04/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजूराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को कटनी जिले के विजयराघवगढ़ के कैमोर मंडल के कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमें हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए आंदोलन किया और बलिदान दिया। इसलिए हम सभी कार्यकताओं को हर बूथ पर 370 नये वोट बढ़ाकर डॉ. मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देना है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने प्राचीन किले में पूज्य संत बरम बाबा जी की समाधि का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ रहा है। प्रधानमंत्री जी भारत को विकसित बनाने के साथ विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य में जुटे हुए हैं। देश में होने जा रहा यह चुनाव सामान्य न होकर 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का चुनाव है। श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में हर तरफ आतंकी घटनाएँ, लूट, भ्रष्टाचार, भय, असुरक्षा का माहौल था। हमारी सीमाएं असुरक्षित थी और आये दिन आंतकवादी घटनाएं होती थी। इन 10 वर्षा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2024 का यह लोकसभा चुनाव केवल सांसद चुनने का नहीं, बल्कि देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। यह चुनाव आने वाले 5 वर्ष में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है। कांग्रेस के राज में 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश बीमारू राज्य कहलाता था। कानून व्यवस्था बेहाल थी। भाजपा सरकार आने के बाद मध्यप्रदेश शांती का टापू बना है। कांग्रेस के राज में सैनिकों के सिर से फुटबाल खेलते थे। लेकिन मोदी प्रधानमंत्री बनते ही पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। ये नया भारत है, ये मोदी का भारत है। आज भ्रष्टाचार मुक्त भारत बना और आतंकवाद से मुक्ति मिली है। श्री शर्मा ने कार्यकताओं से श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए जुट जाने का आव्हान किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक श्री संजय पाठक, पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन, श्री सदानंद गौतम सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]