Explore

Search
Close this search box.

Search

Saturday, July 27, 2024, 10:02 am

Saturday, July 27, 2024, 10:02 am

Search
Close this search box.

पत्थरबाजों के घर बुलडोजर चले तो देश में शांति आई- कैलाश विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय
Share This Post

सम्पूर्ण विश्व में गूंज रहा मोदी-मोदी का नारा-कैलाश विजयवर्गीय

मैहर, सतना 19/04/2024। आज दुनिया के हर देश में मोदी मोदी का नारा गूंज रहा है। जब भारत के बाहर विदेशी धरती पर इस नारे की गूंज उठती है, तब 140 करोड़ भारतवासियों का मान-सम्मान दिखाई देता है। कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति पर चलती है। इस नीति के कारण ही कश्मीर में धारा 370 लगी। हमारी सरकार ने धारा 370 को हटा दिया और आज जम्मू कश्मीर में भी तिरंगा लहरा रहा है। यह बात प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को मैहर एवं सतना में प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही। कैलाश विजयवर्गीय

*मोदी जी ने बढ़ाई दुनिया में भारत की साख*

श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा ने जो कहा है वह करके दिखाया है। हमारे देश के 140 करोड़ लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर है। आज भारत से 70 प्रतिशत आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। अब आतंकवादियों को हमारी सेना उनके घर में घुसकर मारती है। 2014 के पहले सैनिकों को गोली चलाने के लिए पूछना पड़ता था, लेकिन अब हमारे सैनिकों को दिल्ली की अनुमति की जरूरत नहीं होती। अगर देश की तरफ एक गोली चलती है, तो हमारी सेना उसका जवाब तोप से देती है। यह 2024 का भारत है और आज पाकिस्तान की हालत पतली हो गई है। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होने को तैयार है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले देश के प्रधानमंत्री जब विदेश की धरती पर जाते थे तो लोग कहते थे आ गया कटोरा लेकर। लेकिन आज जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी विदेशों में जाते हैं, तो लोग यह सोचते हैं की क्या देकर जाएंगे मोदी । यह भारत की साख है।

*देश का हो रहा चहुंमुखी विकास*

श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का सर्वागीण विकास हुआ है। यहाँ का किसान आज सम्पन्न है। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि देश में सिर्फ चार जातियां हैं- नारी शक्ति, युवा, किसान और गरीब। सरकार का फोकस पर इन्हीं के विकास और बेहतरी पर है। उन्होंने कहा कि 2014 में देश का बजट 13 लाख करोड़ रूपया हुआ करता था, जो कि आज बढ़कर 2024 में 47 लाख करोड़ रूपये हो गया है। साथ ही हमारे देश की जीडीपी 8.4 हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि 2027 में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था होगा। उन्होंने कहा कि देश में आज लाखों किलोमीटर सड़कें बनाई जा रही हैं और मेट्रो ट्रेन, बुलेट ट्रेन तथा वंदे भारत जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 2014 के बाद सेना के बजट में 8 गुना की बढ़ोतरी हुई है और दुनिया में भारत की प्रगति का डंका बज रहा है। इन्ही सब कारणों से आज हर देशवासी की जुबान पर मोदी-मोदी का नारा है।

*देश तोड़ने का काम कर रही कांग्रेस पार्टी*

श्री विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को तोड़ने का कार्य किया है। कांग्रेस के नेताओं के लिए परिवार सर्वप्रथम है, इसके बाद देश है। लेकिन हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और हमारे लिए पहले राष्ट्र है बाद में दल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी देश की सेवा नहीं की, सिर्फ देश को बर्बाद करने का कार्य किया है। हमारे लिए पार्टी से बड़ा देश है और देशहित सर्वोपरि है। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि आज हमारी सेनाएं और पुलिस जब आतंकवादियों, नक्सलवादियों को मारती हैं, तो कांग्रेस पाकिस्तान की तर्ज पर सवाल करती है और उन्हें शहीद का दर्जा देती है। कांग्रेस और पाकिस्तान का यह रिश्ता समझ से परे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराया। जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं। श्री विजयवर्गीय ने आगे कहा कि यह चुनाव व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के भविष्य का चुनाव है। लोकतंत्र के इस महापर्व पर सारी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में आपको यह ध्यान रखना है कि भारत को विश्वगुरु तथा एक सैन्य और आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना जरूरी है।

मैहर में लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री शशांक श्रीवास्तव, सतना जिलाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, मैहर जिलाध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने, मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, श्री गगनेंद्र प्रताप सिंह, श्री अनिल जायसवाल, श्री पुष्पराज बागरी मंचासीन रहे।

सतना में प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, जिला अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, लोकसभा प्रभारी श्री शशांक श्रीवास्तव, लोकसभा जिला संयोजक पंडित रामदास मिश्रा, पूर्व विधायक श्री शंकर लाल तिवारी, श्री प्रभाकर सिंह, पंडित कमलाकर चतुर्वेदी, श्री राजेश चतुर्वेदी मंचासीन रहे।


Share This Post

Leave a Comment