BIS

Explore

Search

Thursday, October 29, 2026, 1:48 pm

Thursday, October 29, 2026, 1:48 pm

बैतूल में फिर आदिवासी युवक की पिटाई का मामला जीतू पटवारी

डर कर नहीं लड़ कर जंग जीती जाती है : जीतू पटवारी
Share This Post

भोपाल, 14 फरवरी 2024: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कहा कि बैतूल में भाजपा फिर आदिवासी युवक की पिटाई। पूरे कपड़े उतारकर पहले तो छत से उल्टा लटकाया, फिर बेल्ट-डंडों से जमकर पीटा गया। यह प्रदेश को फिर शर्मसार करने वाली घटना है।

यह एक घटना ही गृहमंत्री के रूप में आपके इस्तीफे के लिए पर्याप्त है! जंगलराज से आगे निकलने की जंग लड़ते ’अपराधी’ खुलेआम कानून को धूल चटा रहे हैं! लेकिन, आप बिल्कुल खामोश हैं।

CG

सवाल यह भी है कि आखिर आदिवासी ही निशाने पर क्यों है? आदिवासी समाज से क्या आपकी व्यक्तिगत राजनीतिक दुश्मनी है ? या फिर भाजपा ने वंचित वर्ग की प्रताड़ना का ठेका ले लिया है ?

सुनियोजित अपराध üमध्यप्रदेश की पहचान बनते जा रहे हैं और इन्हें नियंत्रित नहीं करने के रूप में आप ’असफल मुख्यमंत्री’ के रूप में अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं!

मोहन यादव जी या तो गृहमंत्री का पद छोड़ दें या किसी ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दे दें, जो बेलगाम अपराध और बर्बर अपराधियों को निर्णायक रूप से नियंत्रित कर सके।


Share This Post

Leave a Comment