BIS

Explore

Search

Thursday, October 29, 2026, 12:29 pm

Thursday, October 29, 2026, 12:29 pm

नर्मदापुरम जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कांग्रेस नेताओं ने ली पार्टी की सदस्यता

भाजपा में शामिल
Share This Post

नर्मदापुरम जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सुधीर पटेल हुई भाजपा में शामिल

भोपाल, दिनांक 15/02/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर नर्मदापुरम जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सुधीर पटेल सहित कांग्रेस नेता श्री सुधीर पटेल, श्री मनीष गौर, श्री अभिषेक गौर एवं श्री शुभम गौर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

CG

इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, सुश्री राजो मालवीय एवं जिला अध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल उपस्थित रहे।


Share This Post

Leave a Comment