BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 3:10 am

Monday, October 26, 2026, 3:10 am

सड़क किनारे पड़ा मिला वृद्ध व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Share This Post

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महोबा रोड पर गुरूवार की सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंचाई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। राहगीर साहिल खान ने बताया कि सुबह से वह अपने काम पर जा रहा था तभी सड़क के किनारे उसे वृद्ध व्यक्ति निद्रासन में दिखाई दिया। चूंकि हल्की बारिश हो रही थी उसके बावजूद भी वह व्यक्ति हरकत नहीं कर रहा था, इसलिए उसे संदेह हुआ और उसने पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। साहिल ने तुरंत सिटी कोतवाली थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, पुलिस इसके लिए प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

 

*इनका कहना है*

CG

महोबा रोड पर काष्ठागार के पास शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 60 से 65 साल है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे। मर्ग कायम कर मामले की विवेचना और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

*अरविंद दांगी, थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली*


Share This Post

Leave a Comment