Explore

Search
Close this search box.

Search

Saturday, December 9, 2023, 12:13 am

Saturday, December 9, 2023, 12:13 am

Search
Close this search box.
LATEST NEWS
Lifestyle

हिंदुस्तान में दीपावली के दिन भी एमपी में हो रही ऐतिहासिक सभा

शिवराज सिंह चौहान
Share This Post

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देकर, जनहित में लिए 4 संकल्प, प्रदेश की सुख-समृध्दि और विकास के लिए एक दीपक जलाने की अपील की।शिवराज सिंह चौहान

दीपावली के दिन भी रोड शो के दौरान, शिवराजमय हुआ मालथौन

———————————————

अहंकार में कांग्रेसी धमका रहे हैं, ऐसी कांग्रेस को समाप्त कर दो
घमंड तो रावण-कंस का नहीं बचा, कमलनाथ का कैसे बचेगा
दीपदान भी करें और मतदान भी करें
एक दीपक प्रदेश के विकास और समृध्दि के नाम जलाएंशिवराज सिंह चौहान
स्थानीय दुकानदारों, कुम्हार व कारीगरों से खरीदें सामान
दीपावली पर महासंकल्प-गरीब के जीवन में खुशियां लाना ही मेरा मकसद
भाजपा को जिताएं प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएं

– श्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, दिनांक, 12/11/2023। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, और ऐसे में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान त्यौहारों के दिन भी एक के बाद एक जनसभा कर जनता-जनार्दन के बीच पहुंच रहें हैं। अष्टमी, महानवमी, दशहरा और आज दीपावली के दिन भी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं की और अपनी लाड़ली बहनों के साथ खरीदारी कर दीपावली भी मनाई। रविवार को मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चार जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी देश व प्रदेशवासियों को प्रकाश के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी और सभी के लिए सुख-समृध्दि और खुशहाली की कामना की।शिवराज सिंह चौहान

अहंकारी कांग्रेस को समाप्त करो

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अहंकारी कांग्रेस और कमलनाथ धमकी दे रहें हैं कि, खबरदार मेरी चक्की बहुत बारीक पीसती है, लेकिन तुम्हारी चक्की में तो कांग्रेस ही पिस रही है कमलनाथ। कमलनाथ सबको धमका रहे हैं कि, देख लूंगा, निपटा दूंगा, बहनों से कांग्रेसी कह रहे हैं कि, तुम्हारे घर के चूल्हे जलना बंद हो जाएंगे, बच्चे भूखे मर जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सुन लीजिए कमलनाथ और दिग्विजय, मुझे कुछ भी कह देना कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मेरी बहन और भांजे-भाजियों की तरफ उंगली उठाई तो छोड़ूंगा नहीं। इतना अहंकार मत करो कमलनाथ ये जनता किसी को छोड़ने वाली नहीं है। श्री चौहान ने कहा कि, इस अहंकारी कांग्रेस को समाप्त करो, घमंड तो रावण और कसं का भी नहीं बचा तो कमलनाथ का घमंड कैसे बचेगा।

दीपक भी जलाएं और मतदान भी करें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपों के पर्व दीपावली पर सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश के सभी मतदाता, बड़े-बुजुर्ग, माताएं-बहनें, भाई औरशिवराज सिंह चौहान नौजवान साथी 17 नवंबर को अपने अधिकारों का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि, दीपावली पर सभी एक दीपक जलाकर संकल्प लें कि, मतदान अवश्य करेंगे और मध्यप्रदेश के विकास व समृध्दि के लिए एक अच्छी सरकार बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने वोकल फॉर लोकल को लेकर भी प्रदेश की जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि, मैंने भी परासिया के बाजार से लोकल दीपक, रंगोली और अन्य सामग्री खरीदी है और प्रदेशवासी भी अपने स्थानीय कुम्हार व कारीगरों से सामान खरीदें ताकि उनका जीवन भी आसानी से चल सकें। अपने यहां जो चीजें बन रही हैं उनका ही उपयोग करें।शिवराज सिंह चौहान

दीपावली पर मुख्यमंत्री के महा-संकल्प

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के चार महासंकल्प बताए। उन्होंने कहा कि, दीपावली के दिन मां लक्ष्मी को साक्षी मानकर शिवराज सिंह चौहान ये संकल्प लेता है कि, आपकी जिंदगी में खुशियां लाकर रहूंगा।

पहला संकल्प- लाड़ली बहना के बाद हर बहन को लखपति दीदी बनाना है, लखपति का मतलब हर माह 10 हजार रूपए से ज्यादा की आमदनी, सालाना लाख रूपए से ज्यादा की आय। बहनों को गरीब नहीं रहने देंगे लखपति बनाएंगे।

दूसरा संकल्प- किसानों के पसीने की पूरी कीमत देंगे, गेंहू 2700 रूपए क्विंटल खरीदेंगे, धान 3100 रूपए क्विंटल खरीदेंगे और सिंचाई की भी पूरी व्यवस्था करेंगे।

तीसरा संकल्प- प्रत्येक परिवार एक रोजगार। हर घर में एक रोजगार देना भाजपा का लक्ष्य है, ताकि कोई घर दुखी ना रहे सभी की आजीविका चलती रहे।

चौथा संकल्प- बच्चों के लिए हर 25 से 30 गांव के बीच सीएम राइज स्कूल खोलेंगे। जिसमें लैब, लाईब्रेरी, स्मार्ट क्लास, बस सेवा जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इतना ही नहीं मेधावी बच्चों को लैपटॉप, स्कूटी और उच्च शिक्षा के लिए फीस भी भाजपा सरकार ही भरवाएगी। बच्चों के सपनों को मरने नहीं दिया जाएगा।

इस बार तीन दीपावली – खुशियों वाली

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इस बार तीन दीपावली मनने वाली हैं। एक आज यानी 12 नवंबर को मनाई जा रही हैं। एक दीपावली 3 दिसंबर को चुनाव नतीजों के आने के बाद मनाई जाएगी जब मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और तीसरी दीपावली 22 जनवरी को मनाई जाएगी, जब अयोध्या में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों भगवान श्री राम विराजेंगे, उनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी।

दीपावली पर सभा, उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खुरई विधानसभा के मालथौन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हिंदुस्तान के इतिहास में दीपावली पर पहली बार कोई सभा हो रही होगी, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में जनता उमड़ पड़ी है। उन्होंने कहा कि, दीपावली के दिन मेरी बहनें सभा में आई है, दीपावली के दिन कोई घर छोड़ता है क्या..? लेकिन मेरी बहनों का स्नेह और मालथौन की जनता का अपार समर्थन है कि, सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सभा से पहले मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मालथौन में रोड शो भी किया। इस दौरान हर गली, हर मोहल्ले, हर दुकान और हर छत से माताओ-बहनों, भांजे-भांजियों और युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान पर फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत-सत्कार किया।

कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा को जिताना है

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है और मोदी जी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश भी चहुमुखी विकास कर रहा है। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण की कई योजनाएं बनाई है, जिससे प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। आगे भी प्रदेश में विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरूरी है। इसलिए 17 नवंबर को कमल के फूल की बटन दबाकर सभी भाजपा उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाना है और मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड मतों से भाजपा की सरकार बनाना है।

दिवाली पर इन विधानसभाओं में चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी सभाओं में इतने व्यस्त हैं कि, कहीं वह दौड़ते हुए जनता से मिलते नज़र आ रहें हैं तो कहीं मंच से कूदकर दूसरी सभाओं के लिए रवाना होते दिखाई दे रहें हैं। साल के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली के दिन भी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने चार विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों खुरई में श्री भूपेन्द्र सिंह, बैरसिया में श्री विष्णु खत्री, सारंगपुर में श्री गौतम टेटवाल और कुक्षी में श्री जयदीप पटेल के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया और जनता जनार्दन से भाजपा के लिए विजयी आशीर्वाद मांगा।

Canon Times
Author: Canon Times


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
What does "money" mean to you?
  • Add your answer