BIS

Explore

Search

Saturday, October 17, 2026, 7:15 pm

Saturday, October 17, 2026, 7:15 pm

सीसी रोड निर्माण कार्य का..

Share This Post

नपा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

छतरपुर। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 8 में दो स्थानों पर होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा भूमि पूजन कर संबधित ठेकेदार को जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निर्देशित किया। सीसी रोड निर्माण कार्य हो जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

नपाध्यक्ष ज्योति सुरेंद्र चौरसिया और सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया के निर्देशन में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही शहर के वार्डो में निर्माण कार्यो का भूमिपूजन के बाद संबंधित ठेकेदार के माध्यम से विभिन्न कार्य कराए जा रहे है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 8 में दो स्थानो पर भूमिपूजन कर संबधित उपयंत्री और ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। यह दो स्थानों पर बनने वाली सीसी रोड कार्य 15 लाख की लागत से कराए जाएंगे। इस दौरान वार्ड पार्षद रामदयाल यादव, उपयंत्री के साथ ठेकेदार एवं वार्ड वासी मौजूद रहे।

CG

Share This Post

Leave a Comment