BIS

Explore

Search

Wednesday, October 28, 2026, 3:51 am

Wednesday, October 28, 2026, 3:51 am

लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में पदाधिकारियों के साथ होगी जूम मीटिंग

युवा कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव
Share This Post

प्रदेश के विभिन्न स्तर के करीब 5000 पदाधिकारी जुड़ेगे जूम के माध्यम से

भोपाल, 24 फरवरी 2024: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी की अध्यक्षता में रविवार, 25 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सेंट्रल वॉर रूम में प्रदेश के विभिन्न स्तर के करीब 5000 पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से जुड़कर जूम के माध्यम से बैठक आहूत की गई है।

CG

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्रीद्वय श्री कमलनाथ, श्री दिग्विजयसिंह, अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव मप्र प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार भी जूम के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशियों सहित विभिन्न स्तर के करीब 5000 पदाधिकारी जूम के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मध्यप्रदेश आगमन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाये जाने पर चर्चा की जायेगी।


Share This Post

Leave a Comment