BIS

Explore

Search

Saturday, November 7, 2026, 5:35 pm

Saturday, November 7, 2026, 5:35 pm

युवाओं ने गोपाल टौरिया पर किया सौंदर्यीकरण

सेवा ही संकल्प समिति
Share This Post

सेवा ही संकल्प समिति का कायाकल्प अभियान पुनः शुरू

छतरपुर/ नगर के रावसागर तालाब के पास संकटमोचन पहाड़िया पर स्थित उपेक्षित हो चुके गोपाल टौरिया मंदिर पर रविवार को सेवा ही संकल्प समिति द्वारा कायाकल्प किया गया । विदित हो कि समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से नगर की स्वच्छता, सुन्दरता के लिए कार्य किया जा रहा है , उसी तारतम्य में एक सूक्ष्म अंतराल के बाद समिति के युवाओं द्वारा गोपाल टौरिया पर साफ सफाई करके दीवालों का सौंदर्यीकरण तथा हनुमान जी का प्रतीक चित्र आदि बनाया गया ।

सेवा ही संकल्प समितिसमिति के नवदीप पाटकर ने बताया कि, गोपाल टौरिया नगर की प्रमुख चार पावन टौरिया स्थलों में से एक है, अनेकों वर्षों पूर्व महाराजा छत्रसाल के समय ऐसी चार टौरिया स्थलों का नगर की चारों दिशाओं में निर्माण कराया गया था । जोकि हनुमान टौरिया, जनराय टौरिया, अनगढ़ टौरिया, और गोपाल टौरिया (संकटमोचन) के नाम से जानी जाती हैं ।

CG

उक्त अभियान में समिति से नवदीप पाटकर, अंशुल साहू, सत्यम सिंह सोलंकी, शास्वत राय, यश सोनी, सोमिल गोस्वामी, उज्जवल जैन, लखन अहिरवार, पवन पाटकर, मिलिंद असाटी, अर्पित शर्मा, प्रदीप कुशवाहा, गौरव नामदेव, अंकुर रूसिया, कृष्णा असाटी तथा पं.दुर्गेश द्विवेदी ने योगदान दिया ।


Share This Post

Leave a Comment