BIS

Explore

Search

Wednesday, July 29, 2026, 5:25 am

Wednesday, July 29, 2026, 5:25 am

LATEST NEWS
Lifestyle

बंगाल की लड़कियों से युवक करा रहा था देह व्यापार

Share This Post

किराएदार, मकान मालिक सहित 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

छतरपुर। हाईवे के किनारे किराए का मकान लेकर एक युवक देह व्यापार संचालित कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए दो लड़कियों और 4 पुरुषों को आपत्तिजनक परिस्थिति में पाए जाने पर दबोच लिया। पुलिस ने न केवल दो लड़कियों और 4 पुरुषों के खिलाफ मामला बनाया है बल्कि देह व्यापार कराने वाले युवक और जिस मकान में व्यापार चल रहा था उसके मालिक को भी आरोपी बनाकर जांच शुरू की है।
पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि फोरलेन से करीब 200 मीटर की दूरी पर गठेवरा रोड के पास बगौता निवासी मुकेश सेन देह व्यापार कर रहा था। मुखबिर ने सिविल लाइन पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। सूचना मिलने पर टीआई कमलेश साहू ने ठिकाने पर छापामार कार्यवाही करने हेतु टीम बनाई और रात में छापामार कर आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए 4 पुरुषों तथा दो महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुकेश सेन, गुड्डू शुक्ला नाम के व्यक्ति के मकान को किराए से लेकर बंगाल से लड़कियां बुलाता था और देह व्यापार चलाता था। पकड़े गए लोगों में दो मुस्लिम, एक यादव व एक ब्राह्मण शामिल है। सभी युवक बेलाताल के बताए गए हैं। गुरूवार को पकड़ी गई लड़कियों और युवकों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पश्चिम बंगाल की लड़कियां छतरपुर कैसे आई? क्या लड़कियां का संबंध बांग्लादेश से तो नहीं? जैसे तमाम सवाल अभी भी जांच के दायरे में हैं। सीएसपी लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना की जा रही है। विवेचना के दौरान तमाम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

CG

इस कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश साहू (टीम नेतृत्व एवं विवेचना), उनि. राजकुमार तिवारी,उनि. धर्मेन्द्र सिंह जोनवार,उनि. अंजना त्रिवेदी, सउनि. हरिश्चंद्र,सउनि. सुशीला जादौन, प्र.आर हरचरण ,प्र.आर . राजीव , प्र.आर बृजेन्द्र गुप्ता,प्र.आर. काजीउद्दीन आर. करन यादव आर. शिवप्रताप आर. दिनेश मिश्रा, आर. पवन कुमार, आर. धर्मेन्द्र सरवैया आर चंद्रशेखर, आर. मुकेश ,म.आर रानू त्रिपाठी, आकांक्षा बिदुआ की भूमिका सहारनीय रही।


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]