BIS

Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 10:33 pm

Sunday, October 25, 2026, 10:33 pm

जहांगीराबाद इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत का मामला!

Share This Post

भोपाल : पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार इसी से सामने आएगा आमिर की उलझी मौत का मामला हत्या हुई या फिर आत्महत्या भोपाल जहांगीराबाद थाना इलाके के बरखेड़ी क्षेत्र में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आमिर नाम के युवक की मौत के मामले में विवाद उलझता ही जा रहा है मृतक के परिजनों ने एक युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है जबकि युवती के परिवार वालों का कहना है कि युवक ने खुद पर हमला किया था पुलिस अब बेसब्री के साथ मृतक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हो पाएगा कि जहांगीराबाद इलाके में रहने वाले टेलरिंग का काम करने वाले आमिर ने अपनी प्रेमिका के घर पहुंच कर स्वयं अपना गला रेता था या फिर प्रेमिका के परिजन प्रेमी के आने से नाराज होकर उस पर हमला कर बैठे थे इस बारे में जहांगीराबाद थाने के टीआई शहजाद खान ने हमारे संवाददाता को बताया कि पुलिस इस मामले में गंभीरता के साथ जांच पड़ताल में जुटी हुई है और पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है अभी इस विषय में कुछ नहीं कहा जा सकता और इस मामले में आवश्यक सबूत पुलिस ने हासिल किए हैं पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी उधर लगातार मृतक के परिजन प्रेमिका के परिवार वालों पर अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं उन्होंने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग भी प्रशासन से की है इस मामले में आमिर के परिजनों ने कल शाम को जहांगीराबाद चौराहे पर शव रखकर प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया थाl


Share This Post

Leave a Comment