BIS

Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 6:34 pm

Sunday, October 25, 2026, 6:34 pm

ठप्प पड़ी प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ मुहिम

Share This Post

नवागत एसडीएम से थी उम्मीद लेकिन वे भी अतिक्रमणकारियों पर मेहरबान

गौरिहार। 15 दिन पूर्व गांव में मुनादी के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी कि 3 दिन में वे अपना-अपना अतिक्रमण हटा लें अन्यथा प्रशासन कार्यवाही करेगा लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हो सकी है। नवागत एसडीएम से लोगों को कफी उम्मीद थी लेकिन वे भी अतिक्रमणकारियों पर मेहरबान नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गौरिहार बस स्टैंड भीड़-भाड़ वाला इलाका है, यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। साथ ही बस स्टैंड पर शराब की दुकान होने के कारण भी यहां भीड़ बनी रहती है लेकिन यहां अतिक्रमण के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। गौरिहार के अनुविभाग बनने और यहां नए अनुविभाग अधिकारी की पदस्थापना होने से लोगों को उम्मीद थी कि अब अतिक्रमण हटेगा। इसकी कवायद भी शुरू हुई लेकिन अब यह मुहिम ठप्प पड़ी हुई है। चूंकि अतिक्रमण रसूख और रुतबे वाले लोगों ने किया है इसलिए प्रशासन इन पर कार्यवाही नहीं कर पा रहा है।

CG

Share This Post

Leave a Comment