Explore

Search

Tuesday, March 24, 2026, 9:55 am

Tuesday, March 24, 2026, 9:55 am

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर पालिका ने शहर में निकाली पैदल रैली

हर घर तिरंगा अभियान
Share This Post

छतरपुर। भारत सरकार द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत आम नागरिकों में देश भक्ति की भावना जागृत करने एवं स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाए जाने के प्रयोजन से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। जिसके चलते नगर पालिका छतरपुर के अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा अपने हांथो मे तिरंगा झंडा लेकर शहर की मुख्य सड़को में पैदल रैली निकाली गई।

नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया एवं सीएमओ माधुरी शर्मा के निर्देशन में हर-घर तिरंगा अभियान अंतर्गत रैली की शुरूआत नगर पालिका कार्यालय से छत्रसाल चौराहा, चौबे तिराहा, आकाशवाणी तिराहा, चौक बाजार, महल रोड होते हुए वापस नगर पालिका पहुचीं। पैदल रैली में शामिल सभी अधिकारी कर्मचारी हांथो में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। रैली के माध्यम से शहर के लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपाध्यक्ष विकेंद्र बाजपेई, पार्षद मंजू भार्गव, सुनील वर्मा सहित नगर पालिका के एक सैकडा़ से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

CG

Share This Post

Leave a Comment