BIS

Explore

Search

Tuesday, August 18, 2026, 6:48 pm

Tuesday, August 18, 2026, 6:48 pm

डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीटी नगर में वन महोत्सव के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीटी नगर में वन महोत्सव के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
Share This Post

भोपाल। प्रज्ञा प्रवाह महिला आयाम एवं डीएवी उमा विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारतीयता की भावना से प्रेरित वन महोत्सव के तहत आज तीन जुलाई 2023 को डीएवी उमावि टीटी नगर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद
श्रीराम माहेश्वरी ने उदबोधन में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति हमारी मां है। पृथ्वी ही ऐसा ग्रह है, जहां जीवन है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।
अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार गौरीशंकर शर्मा गौरीश ने स्वच्छ हवा के लिए वन के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को वनों से मिलने वाली प्राणवायु ऑक्सीजन का महत्त्व समझाया।

CG

विशेष अतिथि सुनील दुबे ने पौधों का परिचय और उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में सुनीता शर्मा सिद्धि, डॉ. सुधा दुबे सहित संस्था के शिक्षक छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।
संस्था प्राचार्य डॉ.रेखा नायक ने स्वागत उद्वोधन देते हुए वन महोत्सव के प्रति जागरूकता पर बल दिया।

प्रज्ञा प्रवाह महिला आयाम भारत मध्य प्रान्त की संयोजक डा. वंदना मिश्र ने संचालन किया। उन्होंने सभी से वन महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।


Share This Post

Leave a Comment