BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 8:39 pm

Monday, October 26, 2026, 8:39 pm

सड़क हादसे में घायल हुए तीन नाबालिग, एक की मौत

Share This Post

 

सड़क हादसे में घायल हुए तीन नाबालिग, एक की मौत

छतरपुर। जुझारनगर थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन नाबालिग लड़के घायल हो गए थे जिनमें से एक लड़के की मौत हो गई है। बताया गया है कि कबरई का रहने वाला शिवम पुत्र मुन्ना कुशवाहा उम्र 17 वर्ष अपने 12 वर्षीय दोस्त वीरेन्द्र और 13 वर्षीय शुभम के साथ बारीगढ़ क्षेत्र के एक तीर्थ स्थल पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाईक असंतुलित होकर गिर गई और तीनों लड़के घायल हो गए। घटना के बाद तीनों को बारीगढ़ उपस्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया था लेकिन हालत गंभीर होने और बारीगढ़ के अस्पताल में उचित उपचार न मिलने के कारण तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शेष दोनों घायलों को जिला अस्पताल में ही इलाज जारी है।


Share This Post

Leave a Comment