BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 8:37 pm

Monday, October 26, 2026, 8:37 pm

राव सागर तालाब में मछलियों की मौत

Share This Post

बदबू के कारण स्थानीय लोगों का बुरा हाल, बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा

छतरपुर। शहर के राव सागर तालाब की मछलियों की बड़ी संख्या में मौत हो जाने के बाद इन्हें बाहर नहीं निकाला गया, जिस कारण से स्थानीय लोग बदबू के कारण परेशान हैं। इसके साथ ही बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। इस ओर न तो मछली पालन करने वाले ठेकेदार का ध्यान है और न ही नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों का।
स्थानीय निवासी जीतेन्द्र निगम ने बताया कि अज्ञात कारणों से तालाब में हजारों मछलियों की मौत हो गई है जो पानी की सतह पर आकर सडऩे लगी हैं। इनसे निकलने वाली बदबू के कारण लोगों का तालाब के पास से निकलना और यहां रहना दूभर हो गया है। तालाब के पास स्थित संकट मोचन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी हो रही है। जीतेन्द्र ने बताया कि बदबू के साथ-साथ मोहल्ले में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है लेकिन न तो ठेकेदार इन मछलियों को तालाब से बाहर निकालने की कवायद कर रहा है और न ही नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तालाब की सफाई कराने की मांग की है।


Share This Post

Leave a Comment