BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 8:46 pm

Monday, October 26, 2026, 8:46 pm

गाय की टक्कर से बाईक पर बैठी महिला सड़क पर गिरी पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत, दो घायल

Share This Post

गाय की टक्कर से बाईक पर बैठी महिला सड़क पर गिरी पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत, दो घायल

नौगांव। पचवारा टोल प्लाजा के समीप रविवार को रात करीब आठ बजे एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि महिला जिस मोटर साईकिल पर बैठी थी वह टोल प्लाजा के समीप गाय से टकरा गयी और महिला हाइवे पर जा गिरी जिसे पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया।
अलीपुरा थाना अंतर्गत करारागंज की रहने वाली कमल कुंवर कुशवाहा पति नरेन्द्र उम्र 45 साल अपने मायके ग्राम सीगौन उत्तर प्रदेश थाना अजनर गई हुई थी। करारागंज से उसका बेटा राहुल उम्र 18 साल और रिश्तेदार संदीप कुशवाहा पिता चिरंजी उम्र 16 लेने अजनर गए थे। महिला अपने मायके से ससुराल दौरिया होते हुए आ रही थी तभी पचवारा टोल प्लाजा के समीप मोटर साईकिल गाय से टकरा गयी। टक्कर होते ही महिला हाइवे पर गिर गयी और उसका पुत्र राहुल व रिश्तेदार संदीप दूसरी साईड गिर गए। मोटर साईकिल के पीछे आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 80 बीके 9336 ने हाइवे पर गिरी मििहला को रौंद डाला जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसका बेटा और रिश्तेदार भी घायल हुए हैं। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।


Share This Post

Leave a Comment