BIS

Explore

Search

Monday, October 19, 2026, 7:31 pm

Monday, October 19, 2026, 7:31 pm

आदिम जाति कल्याण विभाग की अधिकारी ने नहीं माना शासकीय आदेश

आदिम जाति कल्याण विभाग
Share This Post

छतरपुर। आदिम जाति कल्याण विभाग की अधिकारी प्रियंका राय द्वारा एक शासकीय आदेश के पालन न किए जाने का मामला सामने आया है, और इस मामले में बड़े लेन-देन की भी चर्चा है। बताया गया है कि पिछले दिनों शासन ने लता सिंह का स्थानांतरण किया था लेकिन प्रियंका राय द्वारा उन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर लता सिंह अपने स्थानांतरण को रुकवाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।

आदिम जाति कल्याण विभागऐसे में सवाल यह है कि आदिम जाति कल्याण विभाग की अधिकारी प्रियंका राय आखिरकार अधीक्षिका पर मेहरबान क्यों हो रही हैं और मध्यप्रदेश शासन का आदेश होने के बाद भी लता सिंह को रिलीव क्यों नहीं किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में बड़े लेन-देन का अंदेशा है, करीब 2 लाख रुपए के लेन-देन की चर्चा है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मामला चर्चा में है। जब इस संबंध में आदिमजाति कल्याण विभाग की अधिकारी से फोन पर चर्चा करना चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया ।

CG

Share This Post

Leave a Comment