BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 8:41 pm

Monday, October 26, 2026, 8:41 pm

पर्यटन नगरी के मंदिर से चोरी हुई मूर्ति

पर्यटन नगरी के मंदिर से चोरी हुई मूर्ति पुलिस ने 4 घंटे में मूर्ति सहित चोर को दबोचा
Share This Post

पुलिस ने 4 घंटे में मूर्ति सहित चोर को दबोचा

खजुराहो। थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुराहो एयरपोर्ट के पीछे स्थित बगराजन माता मंदिर से एक चोर ने रात के वक्त भगवान विष्णु की मूर्ति चोरी की और फरार हो गया। मंदिर के पुजारी के माध्यम से जैसे ही पुलिस को चोरी की सूचना मिली, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 4 घंटे के भीरत चोर को मूर्ति सहित दबोचकर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही के लिए मंदिर के पुजारी सहित अन्य भक्तों ने आभार व्यक्त किया है।

CG

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खजुराहो एयरपोर्ट के पीछे स्थित बगराजन माता मंदिर से अज्ञात चोर सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात भगवान विष्णु की प्रतिमा तथा दान पेटी चुराकर भाग गया था। चोरी की खबर लगते ही मंदिर के पुजारी ने खजुराहो पुलिस को सूचित किया। चोरी की सूचना मिलते ही खजुराहो थाना प्रभारी संदीप खरे ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में सक्रियता दिखाते हुए महज 4 घंटे के अंदर चोर को दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी की प्रतिमा और नगदी सहित दानपेटी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस के द्वारा चोर से पूछताछ की जा रही है।


Share This Post

Leave a Comment