BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 8:38 pm

Monday, October 26, 2026, 8:38 pm

महालक्ष्मी मंदिर में निःशुल्क नेत्र शिविर आज 

महालक्ष्मी मंदिर में निःशुल्क नेत्र शिविर आज नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया करेंगी शुभारम्भ
Share This Post

नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया करेंगी शुभारम्भ 

छतरपुर। 12 जुलाई को नगर अग्रवाल समाज ने सरानी दरवाजा के बाहर महालक्ष्मी मंदिर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया।

अग्रवाल समाज के मीडिया प्रभारी रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि माँ कमलाबाई और पिता दीनदयाल अग्रवाल की स्मृति में दद्दा मेडिकल के संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया 12 जुलाई को सुबह 10 बजे करेंगीं। शिविर दोपहर 1 बजे तक चलेगा जिसमें सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के डॉक्टरों की टीम आँखों के मरीजों की जांच कर सलाह देगी और दवा व चश्मा प्रदान करेगी तथा जिन मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत होगी उन्हें ऑपरेशन के लिए शिविर के समापन के तत्काल बाद चित्रकूट ले जाया जाएगा। शिविर में मरीजों को दवाई और चश्मा के अलावा खिचड़ी प्रसाद और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। नगर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने नेत्र रोग से पीड़ित शहरवासियों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड की फोटोकापी लाना जरुरी है।

CG

Share This Post

Leave a Comment