Explore

Search
Close this search box.

Search

Friday, May 17, 2024, 7:57 pm

Friday, May 17, 2024, 7:57 pm

Search
Close this search box.
LATEST NEWS
Lifestyle

बहनें चुनाव लड़ने, पसीने की कमाई मुझे दे रही है- शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान
Share This Post

कांग्रेस का नेतृत्व बचकाना, न दिशा न दृष्टि

*कांग्रेसी उम्मीदवार कांग्रेस में नहीं टिक रहे, भाजपा में शामिल हो रहे*

*कांग्रेस समाप्ति की ओर, अब तो कांग्रेसी उम्मीदवारों को भी मोदी पर विश्वास*

*बहनें चुनाव लड़ने, पसीने की कमाई मुझे दे रही है*

*मोदी जी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व गुरू*

* शिवराज सिंह चौहान*

भोपाल 29/04/2024l पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विदिशा लोकसभा की सांची विधानसभा में जन-आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। जन-आशीर्वाद यात्रा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने दुर्गा माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश व प्रदेशवासियों के सुख-समृध्दि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्री चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मेरी बहनों आज मेरा मन बहुत भावुक है। मेरी बहनें तेज़ धूप में चलकर आई हैं, पसीना बहा रही है और साथ में पसीने की कमाई भी भैया को चुनाव लड़ने के लिए दे रही हैं। उन्होंने कहा कि, मेरे लिए बहनें देवी की मूर्तियां हैं और बेटियां तो साक्षात देवी हैं। ऐसी बहनों को मैं बारंबार प्रणाम करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि, मेरी अंतिम सांस तक बहनों के विकास और कल्याण के लिए काम करता रहूंगा।

*कांग्रेस का नेतृत्व बचकाना, न दिशा न दृष्टि*

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस की इतनी दुर्गति होगी, कभी सोचा भी नहीं था। अपनी गलत नीतियों के कारण, गलत फैसलों के कारण और ऐसा नेतृत्व जो बचकाना है, जिनमें न दिशा है न दृष्टि है, उसके कारण जनता पूरी तरह से निराश हो गई। अब इंदौर से कांग्रेसशिवराज सिंह चौहान उम्मीदवार अक्षय कांति बम जी, जिनको टिकट मिला था, वो ही भाजपा में शामिल हो गए हैं। किसी पार्टी की इतनी दुर्गति की कोई कल्पना कर सकता था, लेकिन लोग मोदी जी के नेतृत्व से प्रभावित हैं और विश्वास है कि, देश का विकास और जनता का कल्याण होगा तो केवल भारतीय जनता पार्टी ही करेगी। इसलिए लोग कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आ रहे हैं। अब तो उम्मीदवार भी पार्टी छोड़ने लगे हैं। ये तो जनता का भाजपा के लिए प्रेम है, उन्हें कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश में हम 29 की 29 सीटें जीतेंगे और देश में हम 400 पार करेंगे।

*कोई बहन गरीब नहीं रहेगी*

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने बचपन में देखा था कि, बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता था, बहनों के दुख-दर्द देखकर मन में पीड़ा होती थी। इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की। मुझे खुशी है कि, आज प्रदेश में 50 लाख से ज्यादाशिवराज सिंह चौहान लाड़ली लक्ष्मियां है। कन्या विवाह योजना के माध्यम से लाखों बेटियों की शादी करवाई। मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य हैं जहां स्थानीय निकायों में बहनों को 50 प्रतिशत रिज़र्वेशन दिया गया। संबल योजना के माध्यम से गरीब बहन को बच्चे के जन्म के पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार रूपए दिए जा रहे हैं। वहीं लाड़ली बहना योजना ने तो बहनों की जिंदगी बदल दी लेकिन अब लखपति दीदी अभियान का भी सफर तय करना है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से ज्यादा करना है। अब तक मध्यप्रदेश में 15 लाख बहने लखपति दीदी बन चुकी है। प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है कि, 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना है।

*विदिशा बनेगा आदर्श लोकसभा*

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने कहा कि, कांग्रेस का कभी भी विकास नहीं किया है। जनता के सुख-दुख से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। जितने भी विकास कार्य हुए हैं, वो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही हुए हैं। श्री चौहान ने कहा कि, विदिशा लोकसभा क्षेत्र में भी अनेकों विकास कार्य हुए हैं। अब यहां विकास को और आगे बढ़ाना है। चाहेशिवराज सिंह चौहान सिंचाई के क्षेत्र में हो, चाहे बिजली हो या पानी हो। हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाना है। हम सब मिलकर विदिशा को आदर्श लोकसभा बनाएंगे। आप सभी जीत का रिकॉर्ड बनाओ और मैं विकास का रिकॉर्ड बनाउंगा। विदिशा से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाकर सबसे सुंदर कमल का फूल मोदी जो भेंट करना है और उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

*भारत बनेगा विश्व गुरू*

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृध्द भारत का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस की सरकार में भारत की दुनिया में कहीं भी कोई इज्जत नहीं थी। भारत को घपटे-घोटालों का देश कहा जाता था, लेकिन 2014 के बाद से पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा है। दुनिया के कोने-कोने में मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। ये सम्मान केवल मोदी जी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। पहले छोटे-छोटे देश हमें डराते थे। मोदी जी ने कह दिया कि, हम किसी को छेडेंगे नहीं, और हमें किसी ने छेड़ा तो छोड़ेंगे भी नहीं। एक ही उदाहरण देखिए कि, रूस-यूक्रेन के बीच युध्द चल रहा था, भारत के बच्चे भी वहां फंसे हुए थे। मोदी जी ने एक फोन रूस के राष्ट्रपति को और एक फोन यूक्रेन के राष्ट्रपित को कर कहा कि, जब भारत के बच्चे हाथों में तिरांगा लेकर निकले तो युध्द थम जाए। जब बच्चे भारत माता के जयकारे लगाते हुए निकले तो दोनों तरफ से युध्द थम गया और हमारे बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए। पूर्व सीएम ने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी जी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरू बनेगा कोई ताकत नहीं रोक सकती है।

*जीत का संकल्प*शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने कभी भी प्रदेश में विकास की एक ईट तक नहीं लगाई है। कांग्रेस के जमाने में न सड़कें थी, न बिजली और न पानी। पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। विकास के अनेकों काम केवल भारतीय जनता पार्टी ने किए है। भाजपा नंबर वन पार्टी है और मोदी जी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। इसलिए दोनों हाथ उठाकर और भारत माता की जयकारों के साथ हम संकल्प लें कि, भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाना है और मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।


Share This Post

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com