BIS

Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 4:00 pm

Sunday, October 25, 2026, 4:00 pm

चार दिन के विश्राम के बाद आगे बढ़ी जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा

चार दिन के विश्राम के बाद आगे बढ़ी जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा
Share This Post

छतरपुर। विगत मंगलवार को धूमधाम से प्रारंभ हुई जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा 4 दिन तक पुरानी तहसील, महल रोड, छतरपुर में निवास करने के बाद शनिवार को गाजे-बाजे के साथ पुराने शिक्षा विभाग के पास भगवान के विहार एवं जनता के दशर्नार्थ रखी गई। भगवान की विदाई के पूर्व भंडारे का आयोजन किया गया, तदुपरांत यात्रा को गंतव्य पर ले जाया गया। यात्रा में अधिवक्ता नरेन्द्र चतुर्वेदी, मन्नूलाल बेलदार, देवकी महाराज, डॉ. स्वतंत्र शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। आपको बता दें कि इन 4 दिनों में लाल कड़क्का रामलीला समिति ने बच्चों के सांसस्कृतिक कार्यक्रम, सुन्दरकाण्ड का पाठ और कीर्तन कलाकार क्रन्तिमाला तथा बाबूलाल राजपूत के बीच जवाबी कीर्तन का कायक्र्रम आयोजित किया, जिसका जनता ने भरपूर आनंद लिया।


Share This Post

Leave a Comment