BIS

Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 3:00 pm

Sunday, October 25, 2026, 3:00 pm

आधा दर्जन से अधिक लोगों ने वेयरहाउस में की तोड़-फोड़

आधा दर्जन से अधिक लोगों ने वेयरहाउस में की तोड़-फोड़ पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज किया मामला, हो सकता है बड़ा विवाद
Share This Post

पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज किया मामला, हो सकता है बड़ा विवाद

छतरपुर। जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र में स्थित एक वेयर हाउस में रविवार को आधा दर्जन से अधिक लोगों के द्वारा तोड़-फोड़ किए जाने की घटना सामने आई है। वेयरहाउस के मालिक ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस पर आरोप हैं कि मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि थाना प्रभारी का कहना यह है कि अभी मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस ने इस प्रकरण में उचित कार्यवाही नहीं की तो किसी दिन बड़ी घटना भी हो सकती है।

क्या है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मतागुवां थाना क्षेत्र में मोहम्मद नईम खान का वेयरहाउस मौजूद हैं जहां रविवार की सुबह करीब 8 बजे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने तोड़-फोड़ की। इतना हीं नहीं उक्त लोगों के द्वारा जेसीबी मशीन से पिलर भी तोड़े दिए गए। बाद में आरोपी मजदूरों के साथ गाली-गलौज कर लोहे की जाली लेकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद वेयर हाउस मालिक मोहम्मद नईम खान ने मातगुवां पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन शाम तक न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही पीड़ित का आवेदन लिया गया। शाम को बमुश्किल पुलिस ने नईम का आवेदन लिया और मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर आवेदक को चलता कर दिया। नईम का कहना है कि तोड़-फोड़ करने वाले लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं जिस कारण से उसे बड़े विवाद की आशंका है। नईम ने यह भी कहा कि यदि मातगुवां थाना पुलिस उचित कार्यवाही नहीं करेगी तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर रुख करेगा। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित का आवेदन लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

CG

Share This Post

Leave a Comment