BIS

Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 5:22 pm

Sunday, October 25, 2026, 5:22 pm

जिला अस्पताल की पार्किंग का ठेका हुआ निरस्त

जिला अस्पताल की पार्किंग का ठेका हुआ निरस्त नियम और शर्तों का पालन न करने पर की गई कार्यवाही
Share This Post

नियम और शर्तों का पालन न करने पर की गई कार्यवाही

छतरपुर। कुछ माह पहले जिला अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त रखने की मंशा से निविदा के माध्यम से एक एजेंसी को पार्किंग का ठेका दिया गया था लेकिन एजेंसी के संचालक और कर्मचारियों द्वारा निविदा के नियम और शर्तों का पालन किए जाने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने उक्त अनुबंध को निरस्त कर दिया है।

CG

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार ने बताया कि अस्पताल में आने वाले लोगों के द्वारा अव्यवस्थित ढंग से वाहनों को खड़ा किया जाता था जिससे व्यवधान उत्पन्न होता था। इसी विषय पर मंथन करने के बाद कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन में पार्किंग व्यवस्था के लिए निविदा के माध्यम से एक एजेंसी के साथ अनुबंध किया गया था लेकिन एजेंसी के संचालक और कर्मचारियों द्वारा अपनी जिम्मेदारी ठीक ढंग से नहीं निभाई गई साथ ही निविदा के नियम और शर्तों का पालन नहीं किया गया जिसके चलते कलेक्टर के निर्देश पर उक्त अनुबंध को 22 जून की शाम 6 बजे से निरस्त कर दिया गया है। डॉ. जीएल अहिरवार ने बताया कि फिलहाल किसी नए व्यक्ति को यह जिम्मेदारी नहीं दी गई है लेकिन इस पर विचार किया जा रहा है।


Share This Post

Leave a Comment