Explore

Search

Tuesday, March 24, 2026, 6:30 am

Tuesday, March 24, 2026, 6:30 am

प्रियंका गांधी ने इंदिरा गांधी को बताया महापुरुष ! कांग्रेस की जमीन खिसकने से डगमगाया कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास

CANON TIMES
Share This Post

भोपाल। मध्य प्रदेश में जिस प्रकार से कांग्रेस की जमीन खिसकती जा रही है, उससे कांग्रेस नेताओं का आत्मविश्वास पूरी तरह से हिल गया है। आलम यह है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी दादी और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को महापुरुष बता दिया। उसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स और कमेंट्स आने लगे। इस 20 सेकंड के क्लिप को लोगों ने जमकर लाइक और शेयर किया, साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ‘राहुल की ही बहन’ जैसे कमेंट्स भी खूब कर रहे हैं।

दरअसल कांग्रेस महासचिव गुरुवार को धार में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उसी दौरान उन्होंने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को एक महापुरुष बता दिया। इस पर जब लोग हंसने लगे तो चंद पलों बाद स्वयं प्रियंका गांधी ने भी मुस्कुराते हुए कहा कि वो कुछ सोचने लग गई थीं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है।

CG

चुनावी मैदान में उतारने के लिए कांग्रेस के खिलाड़ी अभी तक तय नहीं

गौर करने योग्य बात यह भी है कि अभी तक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा तक नहीं की गई है, जबकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से तीन सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से जब पूछा गया, तो वो भी बात को टालते हुए चार-पांच दिन का इंतजार करने को कह गए।

एक ओर जहां मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मैच की पिच तैयार हो चुकी है, भाजपा के खिलाड़ी मैदान में आ चुके हैं, लेकिन कांग्रेस की टीम से कौन-कौन खेलेगा, ये अभी तक तय नहीं है। तो ऐसे में लोगों के मन में अंदेशा है कि आखिर क्यों प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष असमंजस में हैं, जबकि हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इंदौर आ चुके हैं, प्रदेश नेताओं से उनकी मुलाकात भी हो चुकी है, उसके बाद प्रियंका गांधी आ चुकी हैं। आखिर कांग्रेस अब किसके आने का इंतजार कर रही है? संभावित उम्मीदवारों में संशय की स्थिति है, जिसके कारण वे जनसंपर्क नहीं कर रहे हैं और ये स्थिति कांग्रेस के लिए खतरा सिद्ध हो सकती है।


Share This Post

Leave a Comment