BIS

Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 10:04 pm

Tuesday, October 27, 2026, 10:04 pm

नवविवाहित युवक ने तालाब में लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

नवविवाहित युवक ने तालाब में लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत कड़ी मशक्कत के बाद मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Share This Post

कड़ी मशक्कत के बाद मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोर सागर तालाब पर बीती शाम उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब नवविवाहित युवक ने तलाब के मुहाने पर खड़े होकर तालाब में छलांग लगा दी। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला लेकिन तब तब डूबने के कारण उसकी मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पठापुर रोड निवासी संदीप यादव उर्फ डैनी ने बीती शाम किशोर सागर तालाब में छलांग लगा दी थी। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस के साथ-साथ एसडीएम, तहसीलदार और एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंंच गई। करीब 3 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने संदीप के शव को तालाब से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा जहां उसकी मौत होने की पुष्टि की गई। संदीप ने ऐसा कदम क्यों उठाया फिलहाल इसके पीछे के कारण अज्ञात हैं। बताया गया कि संदीप की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। पिछले महीने ही उसका विवाह हुआ था। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

CG

Share This Post

Leave a Comment