BIS

Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 11:28 pm

Tuesday, October 27, 2026, 11:28 pm

अमन चैन की दुआ के साथ पढ़ी गई ईद- उल-अजहा की नमाज

अमन चैन की दुआ के साथ पढ़ी गई ईद- उल-अजहा की नमाज बारिश के कारण नई ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में भी अता की गई नमाज
Share This Post

बारिश के कारण नई ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में भी अता की गई नमाज

छतरपुर। गुरूवार को ईद उल अजहा की नमाज नई ईदगाह सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में पढ़ाई गई। ईद में मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, युवा और बच्चे नए कपड़े पहनकर मस्जिदों में पहुंचे और ईद की नमाज अता की। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन चैन, भाईचारा और अच्छी बारिश के लिए दुआएं मांगी।

वैसे तो नई ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज सुबह 8 बजे पढ़ाई जानी थी लेकिन सुबह से ही बारिश होने के कारण नई ईदगाह में लोग नहीं पहुंच सके जिस कारण शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अता की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मोहल्लों की मस्जिदों में बारिश होने के बाद भी नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। नमाज अता करने के बाद मुस्लिम समाज के लोग अपने-अपने घर पहुंचे और घरों में कुर्बानियां कीं।

CG

Share This Post

Leave a Comment