BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 9:52 am

Monday, October 26, 2026, 9:52 am

जय लोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सनातन के सम्मान में भाजपा को दिया समर्थन

भाजपा
Share This Post

भोपाल, 19/04/2024। भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जय लोक पार्टी ने समर्थन दे दिया है। शुक्रवार को जय लोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजेश गुप्ता ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी को अपनी पार्टी का समर्थन संबंधी पत्र सौंपा है।भाजपा
प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि जय लोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजेश गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी देश हित, सनातन धर्म के सम्मान के लिए किए गए कार्यों से प्रभावित होकर अपनी पार्टी के प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में नहीं उतारे थे। अब वे प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा को समर्थन दे रहें हैं।


Share This Post

Leave a Comment