Explore

Search

Saturday, March 28, 2026, 11:45 am

Saturday, March 28, 2026, 11:45 am

अन्नपूर्णा रसोई में सेवा कर मंडल अध्यक्ष ने मनाया जन्मदिन

अन्नपूर्णा रसोई में सेवा कर मंडल अध्यक्ष ने मनाया जन्मदिन
Share This Post

छतरपुर। भूखे लोगों को भरपेट भोजन कराने की मंशा से भाजपा नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह द्वारा शहर के रविशंकर पार्क में शुरू की गई अन्नपूर्णा रसोई में प्रतिदिन सेवा कार्य जारी है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के पड़रिया मंडल अध्यक्ष रामसेवक पटेल ने अपना जन्मदिन अन्नपूर्णा रसोई में सेवा करके मनाया। श्री पटेल ने रसोई में आए लोगों को अपने हाथों से भोजन कराया, इसके साथ ही उन्होंने रसोई के लिए भोजन सामग्री की व्यवस्था भी स्वयं की। उपस्थित लोगों ने भोजन के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं, जिसके लिए श्री पटेल ने उनका आभार जताया।


Share This Post

Leave a Comment