BIS

Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 8:49 pm

Tuesday, October 27, 2026, 8:49 pm

बच्चों की टैंक में डूबने से मृत्यु होने पर पूर्व मंत्री ने परिवार से की मुलाकात

बच्चों की टैंक में डूबने से मृत्यु होने पर पूर्व मंत्री ने परिवार से की मुलाकात शासन से 4-4 लाख की सहायता देने अधिकारियों से की बात
Share This Post

शासन से 4-4 लाख की सहायता देने अधिकारियों से की बात

छतरपुर। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामनगर में घर में बने टैंक में डूब जाने से दो बच्चों की मृत्यु हो जाने पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव ने मंगलवार को पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाते हुए उन्हें शासन से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि हाल ही में रामनगर में रामावतार राठौर के दो बच्चों अनामिका और आयुश की घर में बन रहे टैंक के पानी में डूब जाने से मृत्यु हो गई थी। इस बात की जानकारी मिलने पर आज भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव ने रामनगर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली और पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि बच्चे तो वापस नहीं आ सकते लेकिन वे शासन से दोनों बच्चों की मृत्यु पर 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अवश्य दिलाएंगी। उन्होंने तत्काल अधिकारियों से मोबाइल से बात की और यथाशीघ्र पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने को कहा।

CG

Share This Post

Leave a Comment