Explore

Search

Tuesday, March 24, 2026, 3:06 am

Tuesday, March 24, 2026, 3:06 am

महिला मोर्चा की पदाधिकारी पश्चिम बंगाल में पार्टी को मजबूत करने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका

महिला मोर्चा
Share This Post

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती आशा गुप्ता एवं प्रदेश मंत्री वैशाली महाले गुरूवार को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर कलकत्ता पहुँचकर बैठकों में शामिल हुईं। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रदेश संगठन के कार्यों से अवगत कराया।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने बताया कि मध्यप्रदेश का संगठन सर्वश्रेष्ठ संगठन है। पश्चिम बंगाल के प्रवास पर गईं हमारी बहनें मध्यप्रदेश के संगठन की जानकारी प्रवास के दौरान बहनों को देंगी एवं पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मोर्चा की बहनें यहां पर रहकर प्रवास करेंगी और पश्चिम बंगाल की कार्यकर्ता बहनों से संपर्क कर उन्हें पार्टी की गतिविधियों व मिशन से अवगत कराएंगी।

CG

महिला मोर्चा सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला 7 अक्टूबर को भोपाल में

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 7 अक्टूबर 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई है। कार्यशाला में प्रदेश भर की सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी बहनें उपस्थित रहेंगी।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने बताया कि कार्यशाला में पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, सांसद एवं महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती दर्शाना सिंह, मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, पार्टी के महिला मोर्चासोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक श्री अभिषेक शर्मा, मोर्चा की सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय सह संयोजक सुश्री सुचित्रा कक्कड़ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस दौरान सोशल मीडिया प्रभारी सुश्री माधुरी सावले, सह प्रभारी सुश्री कविता डाबी एवं सुश्री शिवानी अड़सड़पूरकर उपस्थित रहेंगी।

—–आशीष अग्रवाल——


Share This Post

Leave a Comment