BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 12:54 am

Monday, October 26, 2026, 12:54 am

भाजपा ने की आईपीएस हितेष चौधरी को चुनाव संबंधी कार्य से हटाने की मांग

आईपीएस हितेष चौधरी, भाजपा, चुनाव संबंधित कार्य से हटाने की मांग
Share This Post

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत
भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी व अधीक्षक शासकीय रेल पुलिस भोपाल हितेष चौधरी को चुनाव संबंधी कार्य से हटाने के साथ स्थानांतरण की मांग भारतीय जनता पार्टी ने की है।
भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्री अशोक विश्वकर्मा ने गुरूवार को मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर हितेष चौधरी को चुनाव संबंधी कार्य से हटाने की मांग की है। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि आईपीएस अधिकारी हितेष चौधरी को 4 अक्टूबर 2023 को एक आदेश जारी कर चैधरी को चुनाव संबंधिक कार्य संपादित करने का कार्य सौंपा गया है।
उक्त आदेश में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 2 जून 2023 को पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के संबंध में जारी की गई गाइडलाइन उल्लंघन किया गया है। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि हितेष चौधरी कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के भाई हैं। उन्हें जीआरपी में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हुए तीन वर्ष 6 माह हो चुके हैं। चौधरी कांग्रेस विधायक के भाई हैं, इसलिए उन्हें चुनाव संबंधी कार्य से हटाया जाए और तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही पद पर पदस्थ रहने के कारण उनका स्थानांतरण भी किया जाए।
—–आशीष अग्रवाल—-

Share This Post

Leave a Comment