Explore

Search

Tuesday, January 13, 2026, 5:23 pm

Tuesday, January 13, 2026, 5:23 pm

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार आई तो लाड़ली बहना के पैसे बंद कर देगी: श्रीमती स्मृति ईरानी…

Share This Post

कमलनाथ ने 15 महीने की सरकार में सिर्फ गरीब कल्याण की योजनाएं बंद कीं

श्रीमती स्मृति ईरानी

भोपाल, 9/11/2023। मध्यप्रदेश को कांग्रेस की सरकार ने बीमारू प्रदेश बना दिया है था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो विकास योजनाएं शुरू हुईं और मध्यप्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। 15 महीने के लिए कांग्रेस नेता कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने विकास कार्यों पर रोक लगाने के साथ गरीब कल्याण की योजनाएं बंद कीं। अगर धोखे से भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई तो लाड़ली बहना योजना को बंद कर देगी। यह बात केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने नर्मदापुरम् जिले के होशंगाबाद विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी डॉ. सीतासरन शर्मा के समर्थन में इटारसी में जनसभा का संबोधित करते हुए कही। श्रीमती ईरानी ने सोहागपुर से पार्टी प्रत्याशी श्री विजय पाल सिंह के समर्थन में बाबई में भी जनसभा को संबोधित किया।स्मृति ईरानी

CG

केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने ही विकास कार्य किए हैं। 2003 के पहले यहां कांग्रेस की सरकार थी और प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में शामिल था। भाजपा की सरकार बनने के बाद मध्यप्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए। 2014 में केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से डबल इंजन की सरकार ने दोगुनी रफ्तार से मध्यप्रदेश का विकास किया है। 17 नवंबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद करने वाली कांग्रेस को जवाब दें।

गरीबों के मकान लौटाना गरीब विरोधी मानसिकता का परिचायक

केंद्रीय मंत्री श्रीमती ईरानी ने कहा कि 15 महीने के लिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने। इसके बाद उन्होंने मध्यप्रदेश में विकास कार्य और गरीब कल्याण के कार्यों को बंद तो किया ही, केंद्र सरकार की योजनाओं को भी पूरी तरह से लागू नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पीएम आवास योजना के तहत मकान भेजे थे, जिनमें दो लाख मकान कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए लौटा दिए थे। यह कार्य कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ के गरीब विरोधी मानसिकता का परिचायक है। कांग्रेस सरकार ने न तो गरीबों को घर दिया और न ही गर्भवती महिलाओं को पैसा। अति गरीबों के लिए संबल योजना में भाजपा सरकार मदद देती थी, कमलनाथ ने वह भी बंद कर दिए थे। स्कूली छात्रों को गणवेश के पैसे भी कांग्रेस सरकार ने रोक दी थी।

यह चुनाव नहीं धर्म युद्ध हैस्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव विधानसभा का चुनाव नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद कह गए हैं, महाभारत का युद्ध है। पांडव हम हैं। कौरव वे खुद हैं। यह धर्म युद्ध है, जिसमें जीत हमेशा सत्य की होगी। जीत हमेशा कमल की होगी। राम मंदिर वहीं बनाएंगे, हर गरीब के घर तक राशन पहुंच जाएंगे। हर बहन के खाते में पैसा पहुंचाएंगे। हर गरीब के बच्चों को साइकिल और गणेश दिलवाएंगे। इस संकल्प के साथ 17 नवंबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से चुनाव जिताएं। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सीतासरन शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रमती माया नारोलिया, श्रीमती राजो मालवीय, श्री ब्रजकिशोर गुप्ता, श्री पीयूष शर्मा, श्री जय किशोर चौधरी, श्री पंकज चौरे सहित जिला पदाधिकारी नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद उपस्थित रहे।


Share This Post

Leave a Comment