Explore

Search

Friday, March 27, 2026, 6:19 am

Friday, March 27, 2026, 6:19 am

हवलदार की पत्नी गूगल पर डॉक्टर को सर्च कर रही थी डॉक्टर साहब तो नहीं जालसाज मिला हड़पे एक लाख रुपए

हवलदार की पत्नी गूगल पर डॉक्टर को सर्च कर रही थी डॉक्टर साहब तो
Share This Post

भोपाल राजधानी में लगातार शातिर चोर बदमाश और साइबर फ्रॉड लगातार लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं I राजधानी के एक पुलिस हवलदार की पत्नी के साथ भी एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें ऑनलाइन ठग ने उनके साथ करीब एक लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी I इस मामले की जानकारी देते हुए कमला नगर थाना पुलिस ने बताया कि इस इलाके के नेहरू नगर पुलिस लाइन में आरके रघुवंशी रहते हैं I वह हवलदार है उनकी पत्नी रीना रघुवंशी ने बीमार अपने बच्चे को दिखाने के लिए गूगल पर सर्च किया था I कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया जिसने अपने आप को बच्चों का डॉक्टर बताया I उसने कहा कि उसकी नॉर्मल फीस है I सबसे पहले तो आप ₹5 जो मैं लिंक आपको भेज रहा हूं उस पर ₹5 की रसीद कटवाए उस कथित डॉक्टर ने रीना को एक लिंक भेजी I रीना ने उस लिंक को ओपन किया और ₹5 की रसीद कटाईI फिर उसके बाद धीरे-धीरे करके रीना के अकाउंट से करीब एक लाख रुपए निकल गए I

कुछ दिनों पहले ही रीना को इस धोखाधड़ी की जानकारी लगी पुलिस ने रीना की रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाइल धारक कथित डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है और कार्यवाही शुरू कर दी हैI

CG

Share This Post

Leave a Comment