BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 9:42 pm

Monday, October 26, 2026, 9:42 pm

बैरागढ़ इलाके से बड़ी संख्या में लापता हो रही युवतियों और किशोरियों …..

बैरागढ़ इलाके से बड़ी संख्या में लापता हो रही युवतियों और किशोरियों .....
Share This Post

24 घंटे में 8 युवतियों किशोरियों के गुमशुदगी के दर्ज हुए विभिन्न थानों में मामले

भोपाल राजधानी में लगातार विभिन्न थाना इलाकों में युवतियों और कम उम्र की किशोरियों के अपने घरों से लापता होने के मामले तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं I शहर में 24 घंटे के दरमियान ऐसे करीब आठ मामले सामने आए हैं जिनमें युवतियां और किशोरियों अपने घरों से लापता हो गई I इधर राजधानी के बैरागढ़ थाना इलाके में भी तेजी के साथ युवतियों और किशोरियों के लापता होने के मामले थाने में दर्ज हो रहे हैं I

इलाके के सीहोर नाका के पास रहने वाले भजन लाल की 17 वर्षीय आरती केवट निकट के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है I वह रविवार की सुबह अपनी सहेली के घर गई हुई थी फिर वापस नहीं लौटी I परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है I इसी थाना इलाके के बुढाखेड़ा क्षेत्र मैं रहने वाली लीलाबाई ने अपनी पुत्री राजकुमारी के भी घर से लापता होने का मामला दर्ज कराया हैI तो वहीं बैरागढ़ इलाके के ही मछली मार्केट में के समीप रहने वाली 20 वर्षीय नंदिनी राव भी शनिवार की शाम से अपने घर से लापता बताई गई है I उधर कोलार इलाके के बैरागढ़ चीचली मैं रहने वाले विनोद शर्मा की नाबालिग पुत्री दुर्गेश्वरी भी अपने घर से लापता हो गई तो वही पिपलानी इलाके की बिजली नगर कॉलोनी से 22 साल की मुस्कान साहू पिता जगदीश साहू के भी रविवार की सुबह अपने घर से लापता होने का मामला सामने आया है I परिजनों ने दिनभर उसकी खोजबीन की परंतु वह ना तो सहेली के घर मिली और ना ही नाते रिश्तेदारों के घर, परिजनों ने मुस्कान के लापता होने का मामला थाने में दर्ज करा दिया I उधर बागसेवनिया इलाके में बने बाजार के समीप रहने वाली 17 साल की ईशा शर्मा पुत्री इंद्रजीत शर्मा के भी घर से लापता होने का मामला थाने में दर्ज हुआ है I उधर शाहजनाबाद थाना इलाके के बाजपेई नगर में मल्टी में रहने वाली 20 वर्षीय कविता निर्मले नाम की युवती भी अपने घर से कहीं चली गई I पुलिस ने सभी गुमशुदगी के मामलों में 363 का मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है I

CG

Share This Post

Leave a Comment