BIS

Explore

Search

Friday, October 30, 2026, 9:46 pm

Friday, October 30, 2026, 9:46 pm

देखते ही देखते खाक हो गया लाखों का सामान..

Share This Post

अज्ञात कारणों से ऑटो पार्ट्स की दुकानों में लगी आग

छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम ढिलापुर में बीती रात आगजनी के चलते दो दुकानें जलकर नष्ट हो गईं। बताया गया है दोनों दुकानों में लाखों रुपए का सामान रखा हुआ था जो कि जलकर खाक हो गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब दुकानें पूरी तरह से तबाह हो चुकी थीं। आग कैसे लगी फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम ढिलापुर निवासी प्रकाश कुशवाहा और यूनुस खान की ऑटो पाट्र्स की दुकानें ढिलापुर तिराहे पर मौजूद हैं। बीती शाम दोनों दुकान संचालक अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। कुछ देर पर उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकानों में आग लगी हुई है। जानकारी मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे, जहां आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया था। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद दोनों दुकान संचालक एवं स्थानीय लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ देर बाद जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकानों के भीतर रखा सामान खाक हो चुका था। दुकान संचालक यूनुस खान ने बताया कि उसकी दुकान में करीब डेढ़ लाख का सामान था, जबकि प्रकाश की दुकान में लगभग दो से तीन लाख रुपए की सामग्री थी, जो जलकर खाक हो गई है।

CG

Share This Post

Leave a Comment