BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 9:38 pm

Monday, October 26, 2026, 9:38 pm

पक्की सड़क न होने से कीचड़ में तब्दील हुआ मार्ग

पक्की सड़क न होने से कीचड़ में तब्दील हुआ मार्ग
Share This Post

छतरपुर। शहर के वार्ड 36 की शिवनगर कॉलोनी के कुछ इलाकों में पक्की सड़क न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश के कारण यहां की सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं और लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी वृंदावन प्रजापति ने बताया कि उनके मोहल्ले में पक्की सड़क न होने के कारण बारिश का पानी मार्ग पर जमा हो गया है और सडकें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। ऐसे में उनके बच्चों सहित स्थानीय लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। इसी तरह कुसुम यादव ने बताया कि मोहल्ले के लोग कई बार अधिकारियों को अपनी समस्या बताकर उसका समाधान कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन उनकी समस्या पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा। मोहल्ले के लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या हल कराने की मांग की है।


Share This Post

Leave a Comment